Wednesday, March 23, 2011

बच्चों की होली

                                             
बच्चों के संग

होली एक जंग
देखो बचे कोई नहीं
बिन खेले रंग .

दौड़े धूपे बच्चे सब
फेकें पिचकारी
और बच्चों के आगे
तो चाची भी हारी .


चाची भी हारी कि
जोश है खरोश है
नटखटपन पे बच्चों के
जमाना मदहोश है .




अजय अमिताभ सुमन
उर्फ
बेनाम कोहड़ाबाज़ारी








No comments:

Post a Comment